

डेस्क न्यूज। चेन्नई के एक कारोबारी वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने 26 नवंबर 2026 को तिरुपति बालाजी मंदिर में 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इसकी कीमत लगभग 160 करोड़ से 207 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उस समय मौजूद थे। 121 किलो सोने से 9 सेटों में कुल 45 खास आभूषण तैयार किए गए हैं। जिनमें मुकुट, हार, बाजूबंद, कमरबंद और चरणों के आभूषण शामिल हैं।
वर्धमान जैन, उनकी पत्नी राधिका जैन और परिवार के दूसरे सदस्यों ने ये आभूषण तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को भेंट किए है। 24 कैरेट सोने के कुल 121 किलोग्राम वजन में से 106 किलोग्राम सोने का इस्तेमाल भगवान वेंकटेश्वर के लिए आभूषण बनाने में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 33 तरह के अलग अलग डिजाइन वाले 46 आभूषण हैं। जिन्हें 9 सेटों में व्यवस्थित किया गया है। इनमें एक मुकुट, पैरों के आवरण, शंख चक्र के आवरण और कमरबंद शामिल हैं। इस दान में कई पारंपरिक आभूषण भी शामिल हैं जिन्हें काफी बारीकी से डिजाइन किया गया है। बाकी बचे 15 किलोग्राम सोने का इस्तेमाल तिरुचनूर में देवी पद्मावती अम्मावरु के लिए सोने की साड़ी और दूसरे आभूषण बनाने में किया जाएगा।
कभी नौकरी से करियर शुरू करने वाले वर्धमान जैन ने अमेरिका में अपनी आईटी कंपनी खड़ी की और हजारों करोड़ रुपये के कारोबारी सौदे तक पहुंचे। 1997 में उन्होंने अपने भाई अनुराग जैन के साथ मिलकर विजन हेल्थ सोर्स की स्थापना की। यह कंपनी मेडिकल बिलिंग और क्लेम मैनेजमेंट सेवा देती थी। 2003 में पेरोट सिस्टम्स ने इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद 2009 में जब डेल ने पेरोट सिस्टम्स का अधिग्रहण किया तो जैन ने डेल सर्विसेज के ग्लोबल बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग ऑपरेशंस में एक लीडरशिप रोल को निभाया। उन्होंने लगभग 9000 कर्मचारियों और 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ संबंधों का प्रबंधन किया।
2011 में जैन ने शाजी रवि और दूसरे सहयोगियों के साथ मिलकर एक्सेस हेल्थकेयर की स्थापना की। यह कंपनी अमेरिका के अस्पतालों को हेल्थ केयर संस्थानों को मेडिकल बिलिंग, कोडिंग, क्लेम मैनेजमेंट और रेवेन्यू साइकिल मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करती है। इसके कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन का इस्तेमाल किया जाता है। जनवरी 2025 में अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म न्यू माउंटेन कैपिटल ने एक्सिस हेल्थकेयर में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का कुल मूल्यांकन लगभग दो अरब डॉलर आंका गया है। यह कंपनी का अनुमानित मूल्यांकन था ना कि खरीदी गई हिस्सेदारी के लिए चुकाई गई कीमत थी। जैन एशिया इंजीनियरिंग के निदेशक और सह मालिक भी हैं और वारा फ्यूचर एलएलपी के एक डेजिग्नेटिड पार्टनर भी हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
