

बिलासपुर। ट्रेन की अनारक्षित टिकट के लिए यात्रियों को अब काउंटर पर खड़ा होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने ने लिए ऐसी व्यवस्था कर दी है कि स्टेशन के बाहर ही उन्हें टिकट मिल जाएगी। वो भी बिना कतार में खड़े हुए। रेलवे ने चलती फिरती टिकट काउंटर खोलना शुरू कर दिया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर विस्तार एवं टिकटिंग सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई है। इसी कड़ी में चाँपा रेलवे स्टेशन पर पहली बार ‘M-UTS सहायक’ सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके साथ ही चाँपा स्टेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का ऐसा पहला स्टेशन बन गया है, जहां यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही उनके पास पहुंचकर अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने की यह सुविधा शुरू की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को अनारक्षित टिकट प्राप्त करने के लिए टिकट काउंटरों की कतारों में खड़े होने की परेशानी से राहत दिलाना तथा उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। इस सुविधा के अंतर्गत नियुक्त M-UTS सहायक मोबाइल टिकटिंग उपकरण एवं पोर्टेबल प्रिंटर के माध्यम से स्टेशन के प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया तथा स्टेशन परिसर में यात्रियों तक पहुंचकर उन्हें मौके पर ही अनारक्षित टिकट उपलब्ध करा रहे हैं।
00 M-UTS सहायक योजना- स्वरोजगार को प्रोत्साहन –
भारतीय रेलवे की इस योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र व्यक्तियों को नामित स्टेशन पर संविदा/निविदा के आधार पर M-UTS सहायक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जाता है। नियुक्त व्यक्तियों को रेलवे टिकट जारी करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तथा वे वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षण में मोबाइल/हैंडहेल्ड उपकरण एवं पोर्टेबल प्रिंटर के माध्यम से यात्रियों को अनारक्षित टिकट जारी करते हैं। इस कार्य के बदले उन्हें टिकट बिक्री के आधार पर निर्धारित प्रोत्साहन राशि/बोनस प्राप्त होता है। इस प्रकार यह योजना यात्री सुविधा के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार को भी प्रोत्साहित कर रही है
00 टिकट काउंटर की कतारों से मिलेगी मुक्ति – यात्रियों को सामान्य टिकट प्राप्त करने के लिए टिकट काउंटरों पर कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। विशेषकर व्यस्त समय में यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।
00 समय एवं श्रम की बचत – स्टेशन के प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया एवं अन्य यात्री क्षेत्रों में ही टिकट उपलब्ध होने से यात्रियों को काउंटर तक आने-जाने में लगने वाले समय और श्रम की बचत होगी।
00 यात्रियों को मिलेगी त्वरित टिकट सुविधा – ट्रेन के प्रस्थान से पहले टिकट लेने की जल्दबाजी में यात्रियों को होने वाली असुविधा कम होगी। मौके पर ही टिकट उपलब्ध होने से उनकी यात्रा की तैयारी अधिक सहज होगी।
00 भीड़ प्रबंधन में मिलेगी सहायता – व्यस्त समय, त्योहारों, छुट्टियों एवं विशेष आयोजनों के दौरान टिकट काउंटरों पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में यह सुविधा सहायक होगी। इससे स्टेशन परिसर में यात्रियों का आवागमन भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगा।
00 नकद एवं डिजिटल भुगतान की सुविधा – यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट का भुगतान नकद अथवा उपलब्ध डिजिटल भुगतान माध्यमों एवं UPI/QR कोड के जरिए किया जा सकेगा।
00 वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य जरूरतमंद यात्रियों को राहत – अधिक सामान लेकर चलने वाले यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा ऐसे यात्रियों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी होगी, जिन्हें टिकट काउंटर तक पहुंचने में कठिनाई होती है।
00 यात्रियों के अनुभव में होगा सुधार – स्टेशन परिसर में ही टिकटिंग सेवा उपलब्ध होने से अनारक्षित टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सहज, सरल एवं यात्री अनुकूल बनेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि चाँपा स्टेशन पर M-UTS सहायक सुविधा की शुरुआत यात्रियों को सरल एवं सुविधाजनक टिकटिंग सेवा उपलब्ध कराने की अभिनव पहल है। इससे यात्रियों को कतारों से मुक्ति तथा समय की बचत होगी । साथ ही, शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। रेलवे का प्रयास यात्री सुविधाओं को निरंतर तकनीक आधारित एवं यात्री केंद्रित बनाना है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
