जांजगीर-चांपा। शराब के नशे में चूर होकर छुट्टी मांगने आए आरक्षक का थानेदार से विवाद हो गया। इस विवाद में आरक्षक ने थानेदार पर हमला कर दिया और वर्दी फाड़ दी। इस मामले में एसपी ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थाने में पदस्थ आरक्षक रामचरण ठाकुर के द्वारा छुट्टी मांगने के लिए थाना परिसर में ही स्थित टीआई के सरकारी आवास में पहुँच कर हंगामा करते हुए अभद्रता कि गयी थी। नशे की हालत में आरक्षक जब छुट्टी मांगने पहुँचा तब टीआई उमेश साहू ने उसे समझाईश देते हुए कहा कि अभी लॉक डाउन चल रहा हैं, और कई पुलिस कर्मियों के कोरोना पाजिटिव होने के कारण बल की कमी है जिस वजह से उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही छुट्टी मिल पाएगी व आप उच्चाधिकारियों से बात कर लेवें।जिस पर आरक्षक तैश में आ गया और टीआई से दुर्व्यवहार करते हुए उन्ही पर अवकाश स्वीकृति हेतु दबाव बनाने लगा,तब टीआई ने उसे थाना चलने और वही चल कर बात करने को कहा पर इससे और आक्रोशित हो कर आरक्षक ने टीआई पर हमला करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी,किसी तरह शोरगुल सुन कर वहां पहुँचे अन्य आरक्षक व थाना स्टाफ वहां पहुँचा और बीच बचाव कर आरक्षक को काबू में किया और थाना प्रभारी के द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा व डीएसपी माधुरी धिरही पहुँचे।उनके पहुँचने तक भी आरक्षक रामचरण ठाकुर नशे में थाना परिसर में लगातार हंगामा मचा रहा था,जिसे अन्य थाना स्टाफ बड़ी मुश्किल से काबू करने की कोशिश कर रहे थे,व उसका हंगामा अधिकारियों के पहुँचने पर उनके सामने भी जारी रहा,जिसका मुलाहिजा अधिकारियों ने करवाते हुए एसपी श्रीमती पारुल माथुर को सूचना दी।अधिकारियों सूचना व मुलाहिजा में एल्कोहलिक रिपोर्ट आने के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर एसपी श्रीमती माथुर ने आरक्षक रामचरण ठाकुर आरक्षक क्रमांक 896 को निलंबित कर दिया हैं।
00 दूसरे मामले में प्रधान आरक्षक व आरक्षक निलंबित
दूसरी घटना में चाम्पा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक व आरक्षक पर युवक से मारपीट करने पर निलंबन की गाज गिरी है।मामले में मिली जानकारी के अनुसार चाम्पा में रहने वाला युवक रविशंकर पटवा मन्दिर में दर्शन करने गया था जहा से वापसी के वक्त चाम्पा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 326 जितेंद्र परिहार व आरक्षक क्रमांक 836 ईश्वरी राठौर द्वारा युवक को लॉक डाउन में घूमने की बात कह के बेरहमी से मारपीट कर दी थी,जिसकी शिकायत उसने एसपी कार्यालय में की थी।उक्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसपी पारुल माथुर ने दोनों पुलिस कर्मियो को निलंबित कर दिया है।एसपी श्रीमती माथुर के अनुसार यदि कोई नियमो का उल्लंघन करता है तो उस पर एफआईआर समेत विधि सम्मत कानूनी कार्यवाही की जा सकती हैं, जब तक जरूरत न हो तब तक अनावश्यक सख्ती बरतते हुए मारपीट नही की जानी चाहिए इससे विभाग की छवि जनता के सामने धूमिल होती हैं,इसलिए दोनों पुलिस कर्मियों पर निलबंन की कार्यवाही की गई हैं।निलबंन अवधि में तीनों पुलिस कर्मियों का मुख्यालय रक्षित केंद्र जांजगीर चाम्पा रहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
