बिलासपुर। जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने कोविड महामारी पर नियंत्रण एवं बचाव के लिये सहायता हेतु अपने अप्रैल का माह का मानदेय 1 लाख 45 हजार 750 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, स्थायी स्वास्थ्य समिति के सभापति अंकित गौरहा, कृषि स्थायी समिति के सभापति राजेश्वर भार्गव, निःशक्तजन एवं समाज कल्याण समिति के सभापति राहुल सोनवानी, सहकारिता समिति के सभापति संदीप योगेश यादव ने आज कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को उक्त राशि का चेक सौंपा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरिश एस. भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीचौहान ने एक माह का मानदेय 15 हजार 500 रुपये, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर अजीत श्याम कुंवर ने 10 हजार 250 रुपये सहित सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास, श्रीमती गोदावरी बाई कमल सेन, अंकित गौरहा, श्रीमती गौरी तुलसी बघेल, संदीप योगेश यादव, जितेन्द्र पांडेय, श्रीमती ममता क्षत्री, श्रीमती मीनू सुमंत यादव, श्री घनश्याम कौशिक, श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिक, राहुल सोनवानी, श्रीमती चांदनी भारद्वाज, राजेश्वर भार्गव, श्रीमती किरण संतोष यादव, श्रीमती, मनिता कुमारी भानु, आनंद सिंह मरावी, श्रीमती जानकी सर्राटी, श्रीमती संगीता बाई करसायल, शुभम् पेन्द्रो और श्रीमती पुष्पेश्वरी अर्जुन तंवर ने 6-6 हजार रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
