शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ सीमित संसाधन वाला छोटा राज्य है उसके पश्चात भी वह अपनी जनता के जीवन की रक्षा का कार्य करते हुए देश के साधन संपन्न राज्यों को भी जीवन रक्षक ऑक्सीजन जैसे अनेक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, स्वागत योग्य कदम है यह बातें श्री दूधाधारी एवं श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री डॉ महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने अभिव्यक्त की उन्होंने कहा कि यदि आप अच्छे मन से कार्य करते हैं तो उससे आपका कार्य सिद्ध होता ही है, धर्म शास्त्रों में कहा गया है यथा यथा हि पुरुषः कल्याणे कुरूते मनः। तथा तथास्य सर्वार्थाः सिध्यन्ते नात्र संशयः।। राजेश्री महन्त जी ने कहा कि कोरोना महामारी के भीषण संकट से संपूर्ण भारतवर्ष व्यथित हुआ है इस बीच नए संक्रमित वाले दस शीर्षस्थ राज्यों की सूची से छत्तीसगढ़ का बाहर चले जाना स्वागत योग्य बात है। उन्हों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में कोरोनावायरस से मृत्यु दर में भी कमी देखने को प्राप्त होगा इसका कारण है कि संक्रमण तेजी से बढ़ा था इसलिए मृत्यु दर में अभी वांछित कमी नहीं हो पाई है किंतु बहुत शीघ्र ही इसमें भी कमी आएगी संक्रमण दर में निरंतर गिरावट का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी उनके पूरे मंत्रिमंडल एवं शासन-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस प्रशासन, शिक्षा, पत्रकारिता जगत सहित छत्तीसगढ़ वासियों के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है, किन्तु इससे अभी हम सब को उत्साहित होने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने कार्यों को और अधिक सुचारू रूप से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि इस बीमारी का समूल नाश किया जा सके। विषय विशेषज्ञ टीकाकरण को इसके लिए सबसे उचित उपाय मान रहे हैं हम सबको भ्रांतियों से बचते हुए अपना एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाना चाहिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य नये संक्रमितों वाले दस शीर्षस्थ राज्यों की सूची से बाहर होकर अब चौदहवें नंबर पर आ गया है इस में निरंतर गिरावट का क्रम जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
