बिलासपुर। कोरोना से लड़ने के लिए हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार जिला प्रशासन की मदद कर रहे है। आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 10 ऑक्सीजन सिलेंडर और सरकारी स्कूल के प्राचार्यो ने 100 स्कैनर दिए है।

कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन को विभिन्न संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वे स्वयं आगे आकर यथासंभव जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को 10 जम्बो आॅक्सीजन सिलेण्डर सौंपा गया। स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्योें ने भी इस महामारी से निपटने के लिए 100 नग नाॅनटच थर्मल स्कैनर कलेक्टर को उपलब्ध कराया। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की जागरूकता को लेकर प्रशंसा व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में सभी के समन्वय, सहयोग एवं जागरूकता से कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई हम अवश्य जीत लेंगे। उल्लेखनीय है कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा लगभग 20 दिनों से अपने विद्यालयों के वाहनों को कोविड मरीजों के घर से लाने एवं ले जाने के लिए लगाया गया है। इस अवसर पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी.दासरथी, सहायक संचालक संदीप चैपड़े, प्राचार्य कोस्तब्ध चटर्जी, रवि चारी, संजय बडेरा एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से अशोक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुरिन्दर चावला उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
