बिलासपुर। करोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा 14 अप्रैल से बिलासपुर जिले में सख्त लॉक डाउन लगाया गया है जिसके कारण रेलवे क्षेत्र के मरी माई कुष्ठ झोपड़ी और कुष्ठ आश्रम ब्रह्म विहार गणेश नगर में रहने वाले बुजुर्ग कुष्ठ रोगी जो भिक्षा मांग कर अपना गुजारा करते थे। लेकिन लॉक डाउन के कारण अब इनकी समस्या को देखते हुए रेलवे क्षेत्र के पार्षद व एमआईसी सदस्य अजय यादव ने महापौर रामशरण यादव को इनकी जानकारी दी जिसके बाद नगर निगम से सुखा राशन लेकर महापौर रामशरण यादव ने दोनों कुष्ठ आश्रम में जाकर सुखा राशन वितरण किया जिससे कि उनको लॉक डाउन में राहत मिल सके। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान हर जरूरतमंद को राशन देने का संकल्प नगर निगम बिलासपुर ने लिया है। इसके तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी 8 जोन से सूखा राशन किट का वितरण कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद अब्दुल खान, पार्षद प्रतिनिधि सरजू समुद्रे ,राज बंजारे ,नानू भाई ,राजेश नगपुरे, मनीष शाह भी सहयोग हेतु मौके पर उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
