बिलासपुर। प्रदेश के राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सोमवार को सभी विश्वविद्याल के कुलपतियों की वर्चुअल बैठक ली। इस दौरान 28 कुलपतियों के बीच केवल अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति को उनके काम के लिए सराहना मिली।

राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उईके ने आज सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की वर्चुअल/आभासी माध्यम से बैठक ली जिसमें कुल 28 विश्वविद्यालय सहभागी रहे। कुछ चुनिंदा विश्वविद्यालय को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। जिसमें अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी ने संदर्भित संबोधन में -विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों, अध्यापकों, कर्मचारियों हेतु संवेदनशील है। उनसे सतत् संपर्क बनाए हुए है। विश्वविद्यालय आभासी माध्यमों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 8 सफल वेबीनार आयोजित कर चुका है। जिसमें कोविड-19 महामारी में विश्वविद्यालयों की भूमिका, योग,भोजन, पत्रकार जनसंपर्क आदि विषय पर किया गया l विश्वविद्यालय 12 मई 2021 को कोविड-19 परिपेक्ष्य में प्रशासन की भूमिका का आयोजन किया जाना है। अभी लोगों को मनोबल ऊंचा रखने हेतु। प्राणायाम, योग,नृत्य, संगीत, भजन, धार्मिक किताबों का अध्ययन के सकारात्मक फायदे वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक मूल बातें विभिन्न वेबीनार के माध्यम से बताई गई । अभी छत्तीसगढ़ में इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी की स्थापना अत्यंत आवश्यक है इसलिए विश्वविद्यालय प्रयासरत है। क्योंकि आने वाले समय में वायरोलॉजी महत्वपूर्ण विषय होगा जोकि संचारी महामारी कोविड-19 जैसे वायरस कि जिनोम सीक्वेंसिंग, एडवांस रिसर्च किया जा सकेगा। अंत में राज्यपाल महोदया सुश्री अनुसुइया उईके ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना की तथा कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी के अल्प समय में किए गए कार्य और इनके भविष्य उन्मुखी कार्य छत्तीसगढ़ परिवेश में शोध और गड़बो नया विश्वविद्यालय जैसे कार्यों को सराहनीय कदम बताया l राज्यपाल महोदय ने विश्व विद्यालय की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
