लखनऊ। चित्रकूट के जेल में दो गुटों के बीच जमकर गैंगवार हुआ है। जेल के अंदर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई है। इस गैंगवार में दो लोगों की मौत हो गई है। यही नही गैंगवार के बाद पुलिस ने एक बदमाश को इनकाउंटर में मार गिराया है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को अम्बेडकरनगर जिला जेल में बवाल के बाद शुक्रवार को जिला जेल चित्रकूट में गैंगवार हो गया। कैदियों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग में अभी दो की हत्या की सूचना है। चित्रकूट जिला जेल में शुक्रवार को कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वर्चस्व की इस भिड़ंत में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी हुई है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों राउंड गोलियां चलीं, जिसमें अंशुल दीक्षित नामक बंदी ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला को मार डाला। मुकीम काला पश्चिम उत्तर प्रदेश का बड़ा बदमाश था। इसके बाद भारी पुलिस बल ने जेल के अंदर ही अंशुल दीक्षित का एनकाउंटर कर दिया है।
चित्रकूट जिला जेल में शुक्रवार को कैदी के गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। यहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई और जेल के अंदर ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बड़े बदमाश गैंगवार में मारे गए हैं। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं। इसके बाद फोर्स ने मोर्चा संभाला और अंशुल दीक्षित को जेल में ही ढेर कर दिया है। इस बात की भी आशंका है कि सुरक्षाकॢमयों से भी कैदियों का टकराव हुआ है। इस दौरान जबरदस्त गोलाबारी हुई है। जिसमें दर्जनों राउंड गोलियां चली है। जेल में मचे हड़कंप और भिड़ंत की खबर पर चित्रकूट पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में भी जेल के अंदर कैदियों के बीच भिड़ंत हो गई थी और इसमें कई कैदी घायल हुए थे।
अंबेडकरनगर में गुरुवार को भी कैदी गुड्डू मास्टर व आकाश सिंह तथा सुशील मौर्या के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए तथा उनमें मारपीट शुरू हो गई। जब तक जेल पुलिस मामले को शांत करा पाती तब तक भारी संख्या में कैदियों ने बैरक से निकलकर मारपीट शुरू कर दिया। इसमें कैदी अतुल सिंह , सुशील मौर्या, प्रदीप यादव व ओम गिरी घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
