गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने 13 शव बरामद कर लिए है।

नक्सलियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली के एटापल्ली जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 13 नक्सलियों को मार गिराया है। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटील का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में कम से कम 13 नक्सली मारे गए हैं। एटापल्ली के जंगल से कम से कम छह नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। नक्सलियों के साथ महाराष्ट्र पुलस की सी-60 यूनिट की मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारी पाटील ने इसे महाराष्ट्र पुलिस की एक बड़ी सफलता बताया है। अधिकारी ने मुठभेड़ में और नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जताई। पुलिस के साथ यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के एटपल्ली के जंगल में प्यादी-कोटी में शुरू हुई।

00 जंगल में छिपे होने की थी सूचना
रिपोर्टों के मुताबिक पाटील ने कहा, ‘हमें जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस जानकारी के बाद हमने एक दिन पहले इलाके में अपना अभियान शुरू किया। जंगल से नक्सलियों के 13 शव बरामद होने की सूचना मिली है। तलाशी अभियान जारी है।’ इससे पहले 13 मई को नक्सल विरोधी अभियान में 2 नक्सली मारे गए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
