जांजगीर। पत्रकारों के दबाव के बाद अंततः रेप पीड़ित महिला को धमकाने वाले आरोपी के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर घटना के तीन माह बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्तार नही किया जा सका हैं। हाईप्रोफाईल मामले में पत्रकारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कल जांजगीर एसपी को ज्ञापन सौपा था।
मामले में मिली जानकारि के अनुसार जांजगीर के अग्रसेन चौक आकाश एजेंसी निवासी युवक वासु शर्मा ने जांजगीर की महिला पत्रकार के साथ धोखे से जांजगीर कचहरि चौक स्थित सिल्वर ओक होटल में बुला कर बलपूर्वक जबर्दस्ती बलात्कार किया था, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार का अपराध दर्ज किया था,पर तीन माह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पाई है।बताया जाता हैं कि आरोपी के चाचा ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।गिरफ्तारी नही होने से क्षुब्ध महिला पत्रकार ने एसपी आफिस में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु धरना दिया था।जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी का काल लोकेशन निकाल कर आरोपी के कटघोरा में अपने रिश्तेदार के यहां छुपे होने का पता चलने पर वहां छापेमारी कि पर आरोपी पुलिस के पहुँचने के पहले ही फरार हो गया।
पुलिस के द्वारा दबिश दिलवाने से नाराज बलात्कार के आरोपी वासु शर्मा के भाई आकाश शर्मा ने महिला पत्रकार को इंस्टाग्राम में अश्लील फोटो भेजते हुए अश्लील गाली गलौच की और धमकी दी। जिसकी एफआईआर पीड़ित महिला पत्रकार ने पुलिस में दर्ज करवाई। अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी आकाश शर्मा की त्वरित गिरफ्तारी के लिए कल जांजगीर के पत्रकारों ने पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौपा था, जिसके बाद आरोपी आकाश शर्मा को पुलिस ने कल रात दबिश दे कर उठा तो लिया पर उसके द्वारा तबियत खराब होने का हवाला देने पर उसकी गिरफ्तारी नही करते हुए उसे जाँजगीर पुलिस द्वारा ज़िला अस्पताल जांजगीर ले ज़ाया गया जहाँ पर डाक्टरों ने एक्स्पर्ट उपलब्ध नही हैं कहते हुए रिफ़र कर दिया फिर पुलिस द्वारा आरोपी को बिलासपुर के अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
परीक्षण में पाया स्वस्थ:-
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए अपोलो में शिफ्ट तो करवा दिया पर यहां आरोपी आकाश के कई किस्म के टेस्ट में उसे मेडिकली नॉमर्ल पाया गया तत्पश्चात आरोपी की गिरफ़्तारी की गई हैं।
ईधर गिरफ्तारी से बौखलाए आरोपी और उसके घर वालो के द्वारा अब तक उनके सपोर्ट में खड़ी पुलिस के ऊपर ही मार पीट और जातिगत गाली गलौच का आरोप लगा कर गिरफ्तारी को जातिगत दुर्भावना से प्रेरित हो कर करना बता कर आरोप लगाने लग गए।पर मामला महिला पत्रकार से जुड़े होने और पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई।
मुख्य आरोपी की 3 माह बाद भी गिरफ्तारी नही,रिश्तेदारों समेत होटल वाले को भी नही बनाया आरोपी।
दबाव बढ़ता देख अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,पर बलात्कार के आरोपी वासु शर्मा को घटना के तीन माह बाद भी मोबाईल लोकेशन न मिलने की बात कह कर पुलिस ने गिरफ्तार नही किया हैं।पीड़िता ने एफआईआर में जिक्र किया था कि होटल के वेटर ने कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया था,जिसके कारण मैं भाग नही सकी, पर फिर भी पीड़िता के बयान के बाद भी होटल के स्टाफ को सह आरोपी नही बनाया गया हैं।इसके अलावा आरोपी को फरारी के दौरान छुपा कर रखने वाले कटघोरा निवासी उसके रिश्तेदारो को भी आरोपी नही बनाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग गया हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
