मुंगेली/ कांग्रेस द्वारा देश व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने गोपनीय दस्तावेज टूल किट बनाकर इसके अनुरूप कार्य संचालित किया जा रहा था। जिसका भांडा फोट राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने किया जिसे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह एवं अन्य नेताओं ने रिट्वीट किया जिस पर बौखलाई कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराया। इसके विरोध में सिटी कोतवाली के सामने विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक तोखन साहू, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष संतू लाल सोनकर ने 3 से 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया।
विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि मौजूदा अवस्था उल्टा चोर कोतवाल को डांटे को चरितार्थ कर रही है। सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही कांग्रेस भारत के शत्रु देशों के साथ मिलीभगत कर देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रही है। जिस कांग्रेस को विपक्ष होने का भी दर्जा नही हासिल हो पाया वह कांग्रेस पार्टी सरकार और मोदी विरोध से गुजरते हुए देशद्रोह पर उतर आई है। जिनके द्वारा चीन से उत्पन्न कोरोनावायरस को भारतीय वैरीअंट कहा जा रहा है। इसे कोरोनावायरस की जगह इंडियन और मोदी वायरस नाम दिया जा रहा है। यह भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। कि डेढ़ साल पुरानी यह बीमारी कुंभ मेले से उत्पन्न हुई है,जबकि इस मुद्दे पर ईद को भाईचारा और सौहार्द्र फैलाने वाला पर्व बताया जा रहा है। लुटियंस मीडिया का इस्तेमाल कर गंगा में बहती लाश,शमशान में जलती चितायें,अस्पतालों में लाशों के ढेर दिखाकर देश और सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। और ऐसा कांग्रेस के लिए काम करने वाली जेएनयू स्टूडेंट सौम्या वर्मा द्वारा किए जाने का जब खुलासा हुआ तो बौखलाहट में कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दिया। पूर्व विधायक तोखन साहू ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है। कांग्रेसी सब के खिलाफ एफआईआर कर उन्हे जेल भेजे। भाजपा भी देखना चाहती है कि कांग्रेसियों के जेल में कितनी जगह है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। उन्होनें आगे कहा कि एक परिवार की गुलामी करने वाले कांग्रेसी यह भी भूल चुके है कि यह मामला उनके भी देश का है। उनकी निष्ठा अपने देश के प्रति होने की बजाय केवल नकली गांधी परिवार के प्रति नजर आ रही है। एसलिए वे सिर्फ एक परिवार के आदेष को मानकर इस बात को भी नजर अंदाज कर रहे है। कि टूल किट का इस्तेमाल उनके भी देश को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेसी देश भक्ति भूल चुके है। कांग्रेसियों की स्वामी भक्ति देश भक्ति पर हावी नजर आ रही है। टूल किट के रूप में गुप्त दस्तावेज बनाकर देश में अराजकता फैलाने की कोषिष करने वाली सौम्या वर्मा अपना अकाउंट डिलीट कर कहीं गायब हो चुकी है। जिला भागता वही है। जिसने अपराध किया है। भाजपा नेताओं तो सीना ठोक कर हर जोर जुल्म सहने को तैयार है लेकिन कांग्रेस में इतनी नैतिकता बाकी नही रही है कि वह यह जवाब दे सके कि उनकी ही पार्टी के सांसद के साथ काम करने वाली सौम्या वर्मा से उनका रिश्ता क्या है भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस दरअसल लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी की हत्यारी है और इसका सभी स्तरों पर पूर्ण विरोध किया जा रहा है। यह मामला हालांकि सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। फिर भी भाजपा नेताओं ने कहा है कि अगर कांग्रेस सरकार में दम है तो वहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह पर ही नही एक एक भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा लगा दे । क्योंकि हम सभी यही कह रहे है कि यह कांग्रेसी टूल किट है। कोरोना संक्रमण और मौजूदा लॉकडाउन को देखते हुए सार्वजनिक धरना प्रदर्शन की बजाय भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने एक बार फिर अपने अपने घर में पृथक से अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति कर सरकार तक आवाज पहुंचाने की कोशिश की । नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर ने कहा कि राज्य की सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। जिसमें निर्णय लेने की कोई शक्ति नही है और केवल एक परिवार से संचालित पार्टी कभी देश हित की बात सोच नही सकती । इसीलिए उन्हे टूल किट को देख कर गुस्सा नही आता लेकिन भाजपा के विरोध को देख कर जरूर गुस्सा आता है। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने बताया कि कल 23 मई को भारतीय जनता पार्टी के सभी 9 मण्डलों से 5-5 प्रमुख कार्यकर्ता 3 से 5 बजे तक निकटतम पुलिस थाना के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 13, 2025यूनिटी हॉस्पिटल में नए मरीजों की भर्ती और ऑपरेशन करने पर रोक, नर्सिंग छात्रा की मौत पर जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
बिलासपुरMarch 13, 2025पथरिया मोड़ में सड़क हादसा, पल्सर के हुए दो टुकड़े, दो युवक लहू लुहान, सिम्स में भर्ती
बिलासपुरMarch 12, 2025होलिका दहन के पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, 500 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने दिया संदेश
बिलासपुरMarch 12, 2025बिलासपुर प्रेस क्लब का फाग महोत्सव 13 को, लोक कलाकार चंदन यादव प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम