नई दिल्ली। एक क्लब हाउस चैट के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार के साथ बातचीत में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर कहा है कि अगर कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेगी। कथित चैट को भाजपा नेता और बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर जारी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वाकई में? यही तो पाकिस्तान चाहता है…’
00 क्या कहा दिग्विजय सिंह
वायरल हो रही क्लबहाउस चैट में दिग्वजिय सिंह कहते हैं, ‘जब उन्होंने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया तो वहां लोकतत्र नहीं था, वहां इंसानियत भी नहीं थी क्योंकि हर किसी को जेल के पीछे डाल दिया गया था। कश्मीरियत धर्मनिरपेक्षता की बुनियाद है। एक मुस्लिम बहुल राज्य में एक हिंदू राजा था और दोनों एक साथ काम करते थे। कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिया गया था। अनुच्छेद 370 को रद्द करने और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा कम करने का निर्णय अत्यंत दुखद निर्णय है और कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से इस मुद्दे पर फिर से विचार करना होगा।’
00 गिरिराज का वार
दिग्विजय सिंह के कथित वायरल चैट प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।’
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
