स्वयं का रोजगार करना चाहते है तो जिला ब्यापार एवं उद्योग केंद्र में करें आवेदन, कोई शंका हो तो नीचे दिए अधिकारियों के नंबर पर लगाएं फोन

बिलासपुर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऐसे शिक्षित युवक एवं युवतियों को योजना के अंतर्गत विनिर्माण उद्यम हेतु 25 लाख रूपए, सेवा हेतु 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख अधिकतम बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो। आवेदक की आयु आवेदन दिनांक को 18 से 35 वर्ष के मध्य हो। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला निःशक्तजन उद्यमी, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य, सेवा निवृत्त सैनिक हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदक किसी भी राष्ट्रीय बैंक, वित्तीय संस्था, सहकारी बैंक का चूककर्ता नहीं हो। एक परिवार से मात्र एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकेगा अर्थात इस योजना का लाभ एक परिवार के एक ही व्यक्ति को मिलेगा। आवदेक के परिवार की आर्थिक 3 लाख रूपए वार्षिक से अधिक न हो। आवेदक जिन्होंने प्रमरोयों, प्रमरोसृका या भारत सरकार या राज्य शासन की किसी अन्य योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ लिया हो पात्र नहीं होगें।
आवेदक निर्धारित प्रपत्र निःशुल्क जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्ंिडग, प्रथम तल, बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आवेदक को परियोजना प्रतिवेदन, आधार कार्ड, राशन कार्ड या स्थायी निवास प्रमाण पत्र या मतदाता पहचान पत्र या ड्रायविंग लायसेंस में से कोई एक दे सकते है। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, जन्म तिथि संबंधी प्रमाण पत्र, जाति संबंधी प्रमाण पत्र, भूमि या भवन किराये पर हो तो किराये नामा कम से कम 05 वर्ष के अवधि के लिए, मशीनरी उपकरण, साज सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन, परिवार के आय के संबंध में शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत किया जाना होगा। इस योजना अंतर्गत शासन द्वारा पात्रता अनुसार देय अनुदान छूट एवं रियायतें भी दी जाएगी। आवदेन पत्र 15 जून 2021 मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्ंिडग, प्रथम तल, बिलासपुर में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक नोडल अधिकारी, सहायक प्रबंधक संदीप वर्मा मो नं. 9407775844, श्रीधर राव, सहायक प्रबंधक मो नं. 7587097969, श्रीमती रेवती लहरे सहायक प्रबंधक मो नं. 7000125988 व कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07752-250082, 83 से संपर्क कर सकते है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *