बिलासपुर। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्दशानुसार पुलिस के कार्यों में कसावट लाने के लिए रेंज के सभी जिलों के भ्रमण के दौरान आईजी डांगी के द्वारा थानों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। इसकी शुरुआत जुलाई माह से की जाएगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रति माह प्रत्येक जिले के एक-दो थानो का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। जिसके दौरान वे आम लोगों के द्वारा की गई शिकायतों पर क्या कारवाही की गई है..? इसकी भी पूछताछ करेंगे, साथ ही स्थानीय लोगों से पुलिस की कार्यप्रणाली का सामान्य फीडबैक लेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवम् मीडिया कर्मियों से भी पुलिस के कार्यों को बेहतर करने के लिए चर्चा एवम् सुझाव लेंगे।
इसके अलावा थाना परिसर का रखरखाव और,
स्टाफ का “टर्न आउट” देखने के साथ ही उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को भी, सुना जाएगा। अपने इस और चक निरीक्षण के दौरान आईजी श्री डांगी थानों के जप्ती माल का रख रखाव, पुलिस रिकॉर्ड का रख रखाव- वीसीएनबी, गुंडा बदमाश चैकिंग रजिस्टर, फैना रजिस्टर, मुलाहिजा रजिस्टर, मर्ग रजिस्टर, माल खाने का भौतिक सत्यापन विशेषकर कीमती जेवरात, ग्राम भ्रमण रजिस्टर इत्यादि का अवलोकन और एवम् लंबित अपराधों/चालानों की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व स्थायी वारन्टियों को पकडऩे के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
