बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डाँगी ने शहर के सिविल लाइन थाने का निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की अव्यवस्था को देख कर नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद आईजी डांगी ने सिविल लाइन थाने के टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार, थाने में पदस्थ एसआई रमेश पटेल सहित एक सिपाही को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है।

थाने का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी को थाने में रिकार्ड व्यवस्थित नही मिलने पर वह भड़क गए। पेंडेंसी चेक करते हुए एक विवेचक के पास पचास से ज्यादा विवेचना के मामले देख कर वो नाराज हो गए और थानेदर को फटकार लगाते हुए कहा कि टीआई का अपने ही थाने में नियंत्रण नही है। इस वजह से पेंडिंग पड़े केस बढ़ते जा रहे है जिस पर आगे जांच नही हो पा रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिये गए है। आईजी ने बताया कि औचक निरक्षण का मकसद थानों की व्यवस्था सुधारना है। प्रदेश के डीजीपी ने भी साफ निर्देश दिए है कि सभी आईजी व एसपी लगातार थानों के निरक्षण करें। आगे भी थानों के निरक्षण करते रहेंगे और लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। जरूरत पड़ी तो कार्यवाही भी की जाएगी। हमारा मकसद जनता के लिए एक अच्छी पुलिसिंग बनाना है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
