कोरबा। दो दिवसीय कोरबा दौरे आए IG रतन लाल डांगी कोरबा प्रवास पर है। वे थानों का निरीक्षण करने के अलावा पुलिस कर्मियों को तंदरुस्त करने के गुर भी सीखा रहे है। दौरे के दूसरे दिन आईजी ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के लिए योग सिखाया, जिसमे एडिशनल एसपी, थाना प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया।

अपने दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दूसरे दिन पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी ने कोरबा के पुलिस लाईन में अधिकारियो और कर्मचारियों को योगअभ्यास करवाया,उनके ई स योगा क्लास में जिले के एसपी श्री भोजराम पटेल योगा छात्र बन कर शामिल हुए।आईजी श्री डांगी खुद भी योग के द्वारा स्वस्थ रहते हैं और यहि संदेश उन्होंने पुलिसकर्मियों को दिया, आईजी ने कहा कि “योग मांस पेशियों को पुष्ट करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर योग से शरीर से फैट को भी कम किया जा सकता है, योग से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते है और बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को घटाता है. डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद होना बताए”। गौरतलब हैं कि आईजी से प्रेरणा ले कर कई पुलिसकर्मियों ने अच्छा फिटनेस प्राप्त किया है, कोरबा के ही एक पुलिसकर्मी ने अपना कई किलो वजन कम किया था,जिसको पिछले दौरे में आईजी ने पुरस्कृत भी किया था। आज के इस योगाभ्यास में एसपी कोरबा,एडिशनल एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सम्मलित हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
