
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 के वॉट्सऐप नंबर पर धमकी भरा मेसेज भेजा गया है। इस संबंध में रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। सर्विलांस सेल की मदद से मेसेज भेजने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस कंट्रोल रूम 112 के वॉट्सऐप नंबर पर शनिवार की रात 8:07 मिनट पर मोबाइल नंबर 8874028434 से मेसेज आया था। इसमें सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें लिखा था कि को जान से मारेंगे 24 घंटे के अंदर, खोज सकते हो तो खोज लो। एके 47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा।
जानकारी होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 में तैनात ऑपरेंशंस कमांडर सहेंद्र यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस की सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच मेसेज भेजने वाले की तलाश में जुट गईं हैं। डीसीपी साउथ रवि कुमार के अनुसार अब तक की छानबीन में पता चला है कि धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है। मेसेज भेजे जाने वाले मोबाइल नंबर के बारे में भी पूरी जानकारी मिल गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
