बिलासपुर। ज्वाली पुल में पेट्रोलपम्प कर्मचारी के साथ लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चाकू अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। यही नही बचाने आए युवक से लूटपाट कर फरार हो गए थे।

बीती रात 3 अपराधियों ने जवाली नाला रोड में पुलिस पेट्रोल पंप से काम कर घर लौट रहे कर्मचारी से चाकू मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट मार की इस घटना से कर्मचारी को बचाने पहुंचे युवक से भी 2 मोबाइल की लूट की गई थी। मामले में पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना में जुटी पुलिस ने तीनो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार मोपका निवासी विक्की साहू पुलिस पेट्रोल पंप में कार्य करता है, जो बीती रात 12 बजे के लगभग वापस अपने घर जा रहा था, तभी जवाली नाला रास्ते मे 3 युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया जो उसके जांघ में लगा और खून बहने लगा। इस दौरान एक अन्य युवक मदद के लिए वहां पहुंचा तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए मोबाइल और पैसे लूट लिए। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी लक्की यादव पिता रामायण यादव उम्र 20 वर्ष, जित्तू उर्फ जितेंद्र अहिरवार पिता कन्हैया उम्र 23 वर्ष और विक्की उर्फ विवेक सारथी पिता सुजीत सारथी उम्र 18 वर्ष तीनो निवासी करबला को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त बटन चाकू, लुटे गए 3 मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
