बिलासपुर। NTPC कर्मचारी की पत्थर से सर कुचल कर निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे को ही गिरफ्तार कर लिया है। भू-विस्थापन के बदले नौकरी मिलने के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। भांजे को अपने मामा से शिकायत थी कि नौकरी भी खुद ले लिया और जमीन अधिग्रहण के बाद मील पैसे का भी रख लिया। उनके लिए कुछ नही किया।
मिली जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के रांक निवासी दुर्गा यादव ( 32 ) NTPC में कर्मचारी था। NTPC में दुर्गा की नौकरी भू विस्थापन के मुआवजे के तौर पर लगी थी। लेकिन NTPC द्वारा भूमि अधिग्रहण किए जाने के बाद से सम्पत्ति बंटवारे को लेकर उसका अपने रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था। दुर्गा के भांजे अर्जुन यादव का हमेशा इस बात को लेकर दुर्गा से विवाद चलता था कि भूमि अधिग्रहण के नाम पर दुर्गा को नौकरी तो मिल गई, लेकिन इस नौकरी के बदले में उसने अर्जुन के परिवार को न तो सही तरीके से पैसे दिए न ही अपने नाम पर दर्ज जमीन में से हिस्सा दिया।
लंबे समय से चले आ रहे इसी विवाद को सुलझाने के लिए पारिवारिक स्तर पर मंगलवार को रांक के राखड़ डैम में बैठक का आयोजन किया गया था। जहा पर विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपने मामा की हत्या कर दी थी।
तय कार्यक्रम के अनुसार दुर्गा अपने परिवार के लोगों के साथ वहां मौजूद था। अर्जुन भी अपने लोगों के साथ वहा पर पहुंच गया। लेकिन अपने मामा को आंखो के सामने देखते ही भांजे के सर पर खून सवार हो गया। बैठक शुरू होने से पहले ही अर्जुन अपने मामा से बहस करने लगा। बातों से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया और अर्जुन ने पास में पड़े पत्थर को दुर्गा के सिर पर पटक दिया।
घटना के बाद किसी को कुछ समझ आता उससे पहले अर्जुन मौके से फरार हो चुका था। वहीं दुर्गा यादव को वहां मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में 112 की सहायता से उपचार के लिए अपोलो भेजा। लेकिन अपोलो पहुंचने से पहले ही दुर्गा यादव की मौत हो गई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
