समिति प्रबंधक किसान से कह रहा है कलेक्टर के पास जाओ या मोदी के पास जाओ, तुम्हे खाद नहीं दूंगा, शुक्र है मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया !

बिलासपुर। समिति प्रबंधक द्वारा किसान से अभद्रता करने के मामले को सहकारी बैंक ने गंभीरता से लिया है। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष की शिकायत पर जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों ने समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए आस्वस्थ किया है। समिति प्रबंधक किसान से कह रहा है कि कलेक्टर के पास जाओ या नरेंद्र मोदी के पास जाओ मैं तुम्हे खाद नहीं दूंगा।
मस्तूरी विकास खंड में भारतीय किसान संघ के SDM मस्तूरी को खाद की कमी को लेकर ज्ञापन 10 अगस्त 21 को सौपा गया था। साथ ही 7 दिन के अंदर खाद की आपूर्ति नही होने पर SDM कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे की घोषणा के बाद मस्तूरी छेत्र में खाद की आपूर्ति होना सुरु हो गया है। लेकिन दूसरी ओर समिति में खाद पहुचने के बाद प्रबंधक अपनी मनमानी पर उतर आए है और किसानों से अभद्रता कर रहे है। ऐसा ही एक मामला भरारी सोसायटी के समिति प्रबंधक जगजीवन राम का अभी आया है। भरारी, विकासखंड मस्तूरी सोसायटी के समिति प्रबंधक जगजीवन राम कुर्रे द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर किसानों को डराया धमकाया जा रहा है। कल भरारी में खाद लेने गए भरारी सोसायटी के प्रभावित गांव ( ग्राम विद्यादीह टागर , केवताडीह टागर, भरारी, कट हा, जलसो, सुलौनी) विद्या डिह टागर के किसान हीरालाल भार्गव पिता बोधिराम को पिछले 1 माह से खाद के चक्कर में गोल मटोल बाते करके घुमाया जा रहा है ना तो किसान हीरालाल पिता बोधीराम को खाद नही दिया जा रहा है। किसान को यूरिया, डीएपी, सुपरफास्ट किसी भी प्रकार का खाद नहीं दिया जा रहा था। किसान को समिति प्रबंधक द्वारा बोला जा रहा है कि तुम डिफॉल्टर हो तुम्हे कुछ भी नहीं मिलेगा। जबकि उक्त किसान द्वारा बी 1 पी 2 और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का पासबुक भी दिखा रहा है। किसान आमिति प्रबंधक को बोल रहा है मै ना तो डिफॉल्टर हूं ना तो बंधक हूं आप मेरा सभी डॉक्यूमेंट देख लो। लेकिन समिति प्रबंधक किसान से कह रहा है कलेक्टर के पास जाओ, मोदी के पास जाओ तो भी यूरिया नहीं दूंगा। किसान की शिकायत भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे से की जिसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों से तुरंत बात की और उक्त कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही करते हुए पीड़ित किसान हीरालाल को तत्काल खाद दिलाने को कहा गया। अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए भरारी समिति प्रबंधक को लोहर्षी OIC(ओ आई सी ) के माध्यम से किसानों के साथ कि जा रही दुर्व्यवहार एवम अभद्रता के कारण “”कारण बताओ नोटिस” जारी किया जा रहा है। साथ ही पीड़ित किसान को तत्काल खाद उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *