बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष राम कुमार सिरमौर सहित छत्तीसगढ़ के 10 राज प्रमुख और लगभग 250 से अधिक समाज के लोग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल से 12 अगस्त को मुलाकात कर, मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक और दुर्ग ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रमोद नायक ने बताया कि कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष और 10 राज प्रमुख सहित समाज के प्रबुद्ध जन ने माननीय मुख्यमंत्री के आभार व्यक्त किया और कहा कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, मान-सम्मान और विकास के लिए सतत प्रयासरत है, जो ढाई साल में मूर्तरूप लेने लगा है, अन्य समाज की तरह कुर्मी समाज के लोगो को भी उनकी योग्यता और कार्यकुशलता के आधार पर पद दे रहे है, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा और माननीय मुख्यमंत्री के सपना कि ” गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ ” को साकार करेंगे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
