बिलासपुर। तारबाहर अंडर ब्रिज के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब ट्रेन की एक इंजन पटरी को छोड़कर सड़क में दौड़ने लगी। कुछ देर के लिए तो लोगों को लगा कि आसपास के घरों के साथ आते-जाते लोगों को अपने चपेट में ले लेगी। लेकिन कुछ देर बाद ही इंजन रुक गई और लोगों ने राहत की सांस ली।


सोमवार को तारबाहर अंडर ब्रिज से अन्य दिनों की तरह आनेजाने वालों में आपा धापी मची हुई थी। गाड़ियों और मोटरसाइकल सवारों का आना जाना लगा हुआ था। इसी दौरान मालगाड़ी का एक इंजन शंटिंग में लगी हुई थी जो पटरी छोड़कर बाहर दौड़ने लगी। कुछ देर तक तो लोगों को समझ नही आब्रह था कि आखिर हो क्या रहा है। फिर भी खतरे की संभावना को देखते हुए जान बचाने के लिए लोग दौड़ते-भागते नजर आए। फिर लोगों ने देखा कि इंजन लोहे के एंगल को तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगी। तब लोगो को लगा कि इंजन पटरी छोड़कर बाहर दौड़ रही है। वहां खड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर के लिए तो लगा कि इंजन आगे बढ़ते हुए लोगो के घरों को रौंदते हुए निकल जाएगी। लेकिन लगभग 5 सौ मीटर चलने के बाद इंजन रुक गई। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। फाटक में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी, कुछ देर बाद अधिकारी भी दौड़ते भागते मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इंजन को फिर से पटरी पर लाने के लिए दौड़भाग शुरू हुआ। हाईपावर क्रेन मंगाकर इंजन को फिर से पटरी पर लाया गया और उसे गाड़ी में लगाया गया। इस पूरी प्रक्रिया में रेल विभाग को घंटो लग गया। तब तक तारबाहर रेलवे फाटक के दोनों तरफ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गया गई। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे के अधिकारियों ने माना कि इंजन डिरेल हुई है, टेल इंड से सड़क में उतर गई है और 500 मीटर तक सड़क में दौड़ी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
