महापौर ने टाउनहाल, विकास भवन और औषधालय में फहराया तिरंगा, कहा- शहीदों ने जो कीमत चुकाई उसके कारण आज हम आजाद हैं

बिलासपुर। शहर में स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने नगर निगम विकास भवन, टाउन हॉल, पम्प हाउस के साथ नगर निगम के औषधालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी सहित पार्षद और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

महापौर ने कहा कि हमारे शहीदों ने जो कीमत चुकाई है उसके कारण आज हम आजाद है। हमारा देश 1947 में आजाद हुआ उसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस दिन हम अपने राष्ट्र के गौरव तिरंगे को सम्मान देते हैं साथ ही उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से हमारा भारत देश आजाद हुआ है। भारत एक ऐसा देश जहां करोड़ों लोग विभिन्न धर्म परंपरा और संस्कृति के साथ निवास करते हैं और स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी पूरी खुशी के साथ उत्सव मनाते हैं,इस दिन हम सभी भारतीयों को संकल्प लेना चाहिए की भारत की एकता,अखंडता और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे। आज भी उन महान विभूतियों को याद करके आंखें नम हो जाती हैं जिन्होंने भारत की आजादी अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। महापौर ने कहा कि हमारे शहीदों ने जो सपना आजाद भारत और आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा था उसको पूरा करना समाज के हर तबके के लिए हमारी कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो काम कर रहे है उससे गांव से लेकर शहर तक के लोगो को उनकी नीति से फायदा पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने चार नए जिले और 18 तहसील बना कर हर व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचाने का काम किया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *