बिलासपुर। बिलासपुर-रतनपुर मार्ग में सेंदरी के पास ग्राम कछार में अवैध मिट्टी खुदाई के कारण बने गड्ढे में डूब कर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई करने के साथ मुआवजे की मांग की है।

बिलासपुर से रतनपुर मार्ग पर सेंदरी गांव के पास स्थित ग्राम कछार में अवैध मिट्टी खुदाई के कारण बने काफी गहरे गड्ढे में डूबकर एक मासूम की मौत हो गई है। जिला प्रशासन और खनिज विभाग से लेकर सभी अधिकारी यह जानते हैं कि ग्राम कछार में रेत तथा मिट्टी की अवैध खुदाई और बिक्री का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इस काम में कुछ बाहुबली तथा सफेदपोश लोग भी लगे हुए हैं। इनके द्वारा ही एक बंद पड़े ईट भट्ठे से रात रात को खुदाई कर भसुवा मिट्टी बेची जा रही थी। रोज रात को तीन चार एक्सी वेटर और बड़ी संख्या में हाईवा ट्रकों के जरिए रातो रात चल रहे मिट्टी के इस अवैध खेल के चलते वहां काफी बड़ा गड्ढा हो गया था जिसमें पानी भरा हुआ था। आज सुबह संदीप यादव का 9 वर्षीय पुत्र आशू यादव इसी गड्ढे भरे पानी में डूब गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीण भारी आक्रोशित हैं। और ग्राम कछार में अवैध रूप से चल रहे मिट्टी तथा रेत के उत्खनन और अवैध बिक्री के गोरखधंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर भड़के हुए हैं। घटनास्थल पर कोनी पुलिस का स्टाफ पहुंच चुका है। और पुलिस के द्वारा इस मामले में दोषी लोगों की गिरहबान पकड़ने की बजाय ग्रामीणों के साथ ही समझाइश के नाम पर धमकी चमकी किए जाने की खबर मिल रही है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
