बिलासपुर। पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन साइबर के तहत झारखंड से एक ऐसे गिरोह को पकड़ के लाए है जो जिले के कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपियों से 6 नग मोबाइल, आधार कार्ड एवं 39 हजार रुपए नगद जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 6 जून 2021 को सुबह प्रार्थी शंकर लाल समुद्रे राजकिशोर नगर निवासी के पास अननोन नम्बर से काॅल आया जिसमे काॅलर ने स्वयं को एस.बी.आई. क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर का एम्पलाई होना बताया और 14000 रू का बिल बकाया होने की जानकारी। फोन करने वाले ने राशि तत्काल जमा करने के लिए कहा। जमा नहीं करने की स्थिति में क्रेडिट कार्ड और बैंक खाता दोनो बंद हो जाने की सूचना दी। इसके बाद प्रार्थी ने अंजान काॅल पर विश्वास करके अपने क्रेडिट कार्ड कानम्बर, बैंक खाता का नम्बर, पंजीकृत मेाबाईल नम्बर की जानकारी साझा करने के पश्चात ऐनीडेस्क एप डाॅउनलोड करवाकर प्रार्थी के मोबाईल को वह स्व्यं रिमोट लेकर चलाने लगता है। फिर प्रार्थी के खाते से एक के बाद एक कुल ₹118000 रू आॅनलाईन ठगी कर लेता है। चुकि प्रार्थी द्वारा एनीडेस्ट के माध्यम से सम्पुर्ण एक्सेस ठगो को दिये जाने की वजह से ओ.टी.पी. को स्वयं देखकर घटना को अंजाम ढिया और रूपये के आॅनलाईन आहरण होने की जानकारी प्रार्थी को 10 मिनट बाद मोबाईल में एस.एम.एस. आने पर ठगी का एहसास हुआ और थाना सरकण्डा में प्राथमिकी दर्ज करवाया। इसके बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर जांच के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने प्रकरण से जुड़े समस्त तकनीकी पहलुओ का सुक्ष्मता से अवलोकन कर मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद आॅपरेशन बिहार एवं झारखण्ड हेतु गठित टीम द्वारा घटना कारित करने वाले झारखण्ड के सारठ थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न इलाको में पतासाजी कर थाना सारठ पुलिस के सहयोग से जिला देवधर के ग्राम पिण्डारी, पाथरडीह, कपसा, बेलभरना, राजा राडी, सुबअरवा ईत्यादि दुर्गम ईलाको में लगातार 3 दिन तक सघन अभियान चलाकर आरोपीयो को धर दबोचा। आरोपियों ने कड़ी पूछताछ में इसके अतिरिक्त भी 2019 से लगातार कई लोगो को ठगना स्वीकार किया। इस संबंध में आरोपियों से पुछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-
01. अजमल अंसारी पिता चेरकु मिश्रा उम्र 30 वर्ष सा. पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर झारखण्ड।
02. मोहम्मद सराफत अंसारी पिता स्व. मकबूल मिया अंसारी उम्र 22 वर्ष सा. पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर झारखण्ड।
जप्त सामग्री:- 6 नग मोबाइल मय सिम कार्ड, आधार कार्ड सहित 39 हजार रुपए नगद
टीम में शामिल निरीक्षक कलीम खान, निरीक्षक प्रदीप आर्या, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक संजय बरेठ, उप निरीक्षक सागर पाठक, उपनिरीक्षक मनोज नायक, उप निरीक्षक हृदय पटेल, सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक गजेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, आरक्षण दीपक उपाध्याय, नवीन एकका, मुकेश वर्मा, धर्मेंद्र साहू, विवेक राय, तदबीर पोर्ते, महिला आरक्षक शकुन्तला साहू की भूमिका सराहनीय रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
