बिलासपुर। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज समय सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत् क्रय किये गये गोबर और वर्मी खाद एवं सुपर कम्पोस्ट खाद निर्माण की जानकारी ली। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से स्वावलंबी गौठान की नींव रखी जाने की प्रकिया मजबूती से बढ़ रही है। उन्होंने अच्छा कार्य कर रहे निकायों की प्रशंसा की और अपेक्षानुरूप प्रगति न लाने वाले निकायों को मानिटरिंग तेज करने को कहा। उन्होंने सर्वाेच्च प्राथमिकता से गोधन न्याय योजना के लिए कार्य करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि गोबर खरीदी की सतत् रूप से मानिटरिंग करते रहें। हितग्राहियों को गोबर बेचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में पानी और चारागाह जैसी बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। गोबर खरीदी नियमित रूप से जारी रहनी चाहिए। गौठानों में चारागाह विकास की जानकारी ली। पशुपालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि 229 चारागाह स्वीकृत है। जिनमें से 215 गौठानों में चारागाह का विकास कर लिया गया है। 143 चारागाहों में पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए नेपियर घास एवं शेष में मक्का उगाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार 5 एकड़ प्रति गौठान में चारागाह विकसित करने पर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने चारागाहों की देखभाल की जिम्मेदारी खाद बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं को देने की बात कही।
इसके अतिरिक्त बैठक में उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की समीक्षा की। सकरी, बेलगहना, रतनपुर तहसील कार्यालय के निर्माण की जानकारी ली। प्रस्तावित नवीन इंग्लिश मीडियम स्कूल, लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी, लोक सेवा गांरटी एवं टीएल के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरीश एस, अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.एस.उइके, अपर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत, नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
क्रमांक 859/रचना
–00–
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
