बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक से 8 ग्राम 690 मिली ग्राम ब्राउन सुगर जब्त किया है। इस करवाई के लिए थाना प्रभारी की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। क्योकि शहर के कुछ इलाकों में ब्राउन सुगर तो सालों से बिक रहा है लेकिन किसी पुलिस अधिकारी ने करवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।


सिविल लाइन पुलिस ने ब्राउन सुगर पकड़ने की बड़ी हिम्मत दिखाई है। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि महाराणा प्रताप चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली ब्राउन शुगर बिक्री करने के फिराक में घुम रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। जहाँ गोल्डन कालोनी हाईकोर्ट नयापारा निवासी निखिल कुमार साहू को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 8 ग्राम 690 मिलीग्राम ब्राउन शुगर सहित एक ब्लैक कार क्रमांक सीजी 04 डी के 0005 और एक मोबाइल फोन मिला। जिसकी कुल कीमत 3 लाख 30 हजार बताई जा रही है। बहरहाल मामले में आरोपी युवक से पूछताछ जारी है कि आखिर वह उक्त नशीले पदार्थ को कहा से लेकर आया था और इनके साथ और कौन कौन साथी है। जो उक्त नशीले पदार्थों का व्यापार करते है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
