कांग्रेस ने किया भाजपा का पुतला दहन, कहा- संसद में महिला सांसदों के साथ दुर्ब्यवहार शर्मनाक

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस कमेटी ने 18 अगस्त को नेहरू चौक में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर भाजपा मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि भाजपा कहती कुछ है और व्यवहार में करती कुछ और है, राज्य सभा मे छत्तीसगढ़ के महिला सांसदों के साथ किया गया पुरुष मार्शल और भाजपा सांसदों का दुर्व्यवहार अत्यंत ही निंदनीय है। स्वस्थ समाज को शर्मसार करने वाली घटना है। शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी ” बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ ” दीवारों पर लिखा दिए पर उसे आत्मसात नही किया। जब से भाजपा की सरकार केंद्र में या राज्यो में बैठी है नारियो पर अत्याचार बढ़े है। यूपी, मध्यप्रदेश, कर्नाटक में ( जब भाजपा की सरकार थी ) लगातार महिलाओ का शोषण होता रहा। भाजपा के विधायक, पूर्व मंत्री शामिल थे पर भाजपा ने उन दोषियों को सम्मानित किया। आज देश की बहू बेटियो पर अत्याचार हो रहा है। अब तो संसद के भीतर भी दरिंदगी का वातावण बनाया जा रहा है। जनता के मुद्दों को संसद में उठाने से रोका जा रहा है। नायक ने कहा राज्यसभा के अंदर छत्तीसगढ़ की दो सांसद श्रीमती छाया वर्मा और श्रीमती फूलो देवी नेताम के साथ पुरुष मार्शलों और भाजपा सांसदों द्वारा बलपूर्वक कार्यवाही करना अत्यंत ही शर्मनाक है, निंदनीय है। भाजपा धर्म की दुहाई तो देती है पर धर्म वर्णित नारी सम्मान को भूल जाती है। नायक ने कहा कि राज्यसभा की घटना से देश मे महिलाओ की आत्मसम्मान और सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है। जब संसद के अंदर महिला सुरक्षित महसूस नही कर रही है तो संसद का बाहर कैसे सुरक्षित रहेंगी। पुतला दहन में महापौर रामशरण यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, ऋषि पांडेय, संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू, सभापति शेख नजीरुद्दीन, विष्णु यादव, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, महामंत्री धर्मेश शर्मा, कोषाध्यक्ष नसीम खान, महिला शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय, शिल्पी तिवारी, देवेंद्र सिंह राजकुमार तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, मोती ठारवानी, एमआईसी राजेश शुक्ला जुगल किशोर गोयल, सीताराम जायसवाल, अजय यादव, मनीष गरेवाल, बजरंग बंजारे, अब्दुल खान, ज़िला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव, पार्षद सुरेश टण्डन, सूरज मरकाम,पुष्पेंद्र साहू, रमा बघेल, वीरेंद्र शर्मा,सोनू चन्द्राकर,सावित्री सोनी,मंजू त्रिपाठी,चित्रकान्त श्रीवास,राकेश हंस,श्वेता शास्त्री, अखिलेश बाजपेयी, सुभाष ठाकुर, शैलेन्द्र जायसवाल, सुबोध केसरी, अखिलेश गुप्ता, अज़रा खान, श्यामलाल चंदानी, अनिल यादव, हामिदा खान, शिशिर कश्यप, ओम कश्यप, अन्नपूर्णा यादव, अफ़रोज़ खान, अनुराधा जयदीप रॉबिन्सन, चन्द्रहास केशरवानी, अमृत आनन्द, काजू महाराज, विक्की आहूजा, अनिल सिंह चौहान, मल्लू पन्त, संजीत बनर्जी, धर्मेश शास्त्री, अशोक सूर्यवंशी, झगगरराम सूर्यवंशी, राजेन्द्र सारथी, वैभव शुक्ला, उमेश कश्यप, करम गोरख, अंजू सोनी,पंचराम सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *