बिलासपुर। अवैध मिट्टी खदान में एक बच्चे की मौत के बाद प्रशासन एकाएक नीद से जाग और करवाई करने के लिए कछार पहुंच गए। खनिज, राजस्व और पुलिस की टीम को देखते ही अवैध उत्खनन में लगे ट्रैक्टरों को मजदूर नदी में छोड़कर भाग गए। लिहाज अधिकारी केवल कागजी करवाई करके लौट आए।


ग्राम कच्छार स्थित अरपा नदी में खनिज विभाग, राजस्व विभाग और कोनी थाना की संयुक्त टीम ने रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ करवाई की। कार्यवाई के दौरान ग्राम कछार में कुल 9 ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए पकड़ा गया।संयुक्त टीम को मौके पर देख सभी 9 ट्रैक्टरों के वाहन चालक एवम मजदूर ट्रैक्टरों को लावारिस हालात में नदी में छोड़ कर फरार हो गए। जांच में सभी 9 ट्रैक्टरों के चेसिस व वाहन पंजीयन नम्बर को नोट किया गया है। चूँकि इन सभी वाहनों के चालक वाहनों को लावारिस हालत में छोड़कर फ़रार हो गए थे, इसलिए इन सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध फ़िट्नेस संबंधित जांच कराने तथा उपरोक्त वाहन किस प्रायोजन (Commercial उपयोग) के लिए गए थे इसके सम्बंध में वाहन मालिकों की पहचान RTO द्वारा कराए जाने पर वाहन मालिकों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त खनिज विभाग के अधिकारियों ने 4 नग अन्य वाहनों को भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है। इन सभी वाहनों को जप्त कर खनिज जांच चौकी सेंदरी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
