बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दो में से एक आरोपी गदर आदतन अपराधी है और इससे पहले भी उसके कई मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज है।

छोटी उम्र से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले मगरपारा निवासी गदर एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पूरा शहर जहां एक और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था तो दूसरी ओर यह आदतन अपराधी गदर अपने दोस्त के साथ मिलकर सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाली मरी माई इलाके में लोगों को पकड़ पकड़ कर धमकी दे रहा था। लोगों ने इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी, सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से आदतन अपराधी अपने साथी के साथ भाग निकला था। कई मामलों में संलिप्त होने वाले इस आरोपी को 2 दिन बाद आखिर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले का खुलासा आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि इस आरोपी के कई मामले पहले भी कई थानों में दर्ज हो चुके हैं और आरोपी के अब पकड़ आने के बाद पुराने मामलों को भी खंगालने का काम किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
