बिलासपुर। जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए 15 रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छता मिशन द्वारा जारी किया गया है।
रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम गुनसरी में 54.69 लाख रू., ग्राम डोमनपुर में 43.44 लाख रू, मोहनभाठा (इन) में 35.22 लाख रू., पथर्रा (इन) में 44.17 लाख रू, भरारी (इन) में 84.79 लाख रू की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
इसी तरह विकासखण्ड कोटा के ग्राम खैरा (इन) में 98.89 लाख रू, मझवानी (इन) में 73.47 लाख रू., भरीडीह (इन) में 122.45 लाख रू., पोड़ी (सल्खा) में 90.86 लाख रू., विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पासिद में 97.43 लाख रू, परसदा (भ) में 83.34 लाख रू, महमंद (लालखदान) में 206.71 लाख रू, महमंद में 233.00 लाख रू, सेमरताल में 200.56 लाख रू एवं विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जोंधरा में 291.28 लाख रू. के योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा इन सभी योजनाओं को समय सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
