रायपुर। राजधानी के फेरो अलॉयज कंपनी के मालिक अनुपम नगर स्थित घर और प्लांट में आयकर की कार्रवाई खत्म हो गई है। दोनों जगह पर कार्रवाई लगातार दो दिन तक चली। छानबीन के बाद टीम गुरुवार रात को वापस लौट गई। अलॉयज कंपनी के मालिक नितिन अग्रवाल के घर पर आयकर की टीम ने 25 अगस्त से जांच शुरू की थी। जानकारी के अनुसार घर और प्लांट में जांच के बाद 65 लाख रुपए से अधिक की नकद राशि जब्त की गई है। अलॉयज कंपनी पर विशाखापटनम से आए अधिकारियों की टीम ने दबिश दी थी। कंपनी में करीब 2 दिनों तक कार्रवाई चली है। आपको बता दें कि रायपुर ओरियन फेरो अलॉयज के मालिक नितिन अग्रवाल के घर 25 अगस्त को इनकम टैक्स रेड कार्रवाई शुरू हुई थी। नितिन अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित घर और उरला स्थित प्लांट पर आईटी की टीम ने छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक नितिन अग्रवाल पर करोड़ो की टैक्स चोरी करने का आरोप था। जिसके आधार पर 25 अगस्त को आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश दी और दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद उनके घर से 65 लाख से अधिक नकदी जब्त किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
