बिलासपुर। नवागढ़ के सेमरा गांव में खेत के बीच मे दो बहनों की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों बहनों की शादी एक ही ब्यक्ति से हुई थी और मायका वालों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मृत महिलाओं के पति समेत पांच संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

नवागढ़ थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेमरा गांव के दादर खार में 2 सगी बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों बहनों की लाश खेत के अंदर फसल के बीच पड़ी मिली है। सूचना पाकर नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच कर रही है। दोनों मृत बहनों के पति राधेश्याम कश्यप सहित 5 लोंगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ गांव की 2 सगी बहनों संतोषी बाई कश्यप और आपी बाई कश्यप की शादी एक ही व्यक्ति सेमरा निवासी राधेश्याम कश्यप से हुई थी। दोनो बहने बीते रोज खेत जाने निकली थीं मगर रात तक घर नही लौटीं। जिसके बाद परिजनो ने खोजबीन शुरू की मगर कुछ पता नहीं चला। आज सुबह दोनों सगी बहनों की लाश खेत में फसल के बीच देखी गई। स्थानीय लोगों की माने तो दोनो बहनों का संपत्ति को लेकर पिछले 10 सालों से विवाद अपने मायके वालों से चल रहा था। मायके से उन्होंने बंटवारे के रूप में 1-1 एकड़ खेत लिया था और उस पर खेती भी कर रही थीं। जिससे दुश्मनी जैसे हालात बने हुए थे। वहीं दोनों मृत बहनों का पति भी सजायाफ्ता बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पति राधे श्याम कश्यप सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और पोस्ट मार्टम के बाद आगे के खुलाशे की बात कह रही है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
