जांजगीर चाम्पा। नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा में दो बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई, भाभी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति विवाद को लेकर तीनो ने मिलकर हत्या की थी। खेत के पानी मे दोनों का सिर दबोचकर मारा गया था।


शुक्रवार को नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा में दो सगी बहनों की लाश खेत मे मिली थी। दोनो बहने ग्राम तेंदुआ के रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही नवागढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंची। संदेहियों से पूछताछ पर पता चला कि मृतिका के भाई विनोद कश्यप के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद संदेही विनोद कश्यप, फगनी बाई एवं उनके पुत्र हेमंत कश्यप से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन तीनों ने जमीन विवाद को लेकर खेत के पानी मे सिर को दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेज दिया।ज्ञात हो कि संतोषी बाई, आपी बाई और विनोद कश्यप तीनो भाई बहन है। संतोषी बाई का विवाह तेन्दुआ के राधेश्याम कश्यप के साथ हुआ था, दोनो के कोई संतान नही होने से परिजनो के द्वारा छोटी बहन आपीबाई का विवाह भी राधेश्याम से ही करा दिये थे, शादी के लगभग 15 साल बाद दोनो बहनो के द्वारा अपने भाई विनोद कश्यप से जमीन बटवारे की मांग की गई थी जिस पर विनोद कश्यप जमीन देने को राजी नहीं था। न्यायालय आदेश से दोनो बहनो को लगभग 2 एकड जमीन मिला था जिस पर तीन साल से खेती किसानी कर रहे थे। उसी जमीन पर मनमुटाव बना हुआ था और दिनांक 26 अगस्त को जब दोनो बहने खेत पर काम कर रही थी और आस पास के खेत मे कोई नही था तो आरोपी विनोद कश्यप , अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर दोनो बहनो को खेत के पानी मे सिर को दबा कर हत्या कर दिये। आरोपीयो के मेमोरण्डम कथन के आधार आरोपीयान विनोद कश्यप पिता बरातू कश्यप उम्र 40 साल, फगनी बाई पति विनोद कश्यप उम्र 38 साल, हेमंत कश्यप पिता विनोद कश्यप उम्र 20 साल को आज दिनांक 28.08. 2021 को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
