शिवरीनारायण। भगवान शिवरीनारायण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाय गया। पुजारी पंडित हरीश तिवारी ने बताया श्री कृष्ण जन्म उत्सव पर भगवान श्री शिवरीनारायण का सुबह अभिषेक किया गया। भगवान को चांदी का कमरबंद और बाजूबंद पहनाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया।
मंदिर के गर्भ गृह में दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्य पुजारी पंडित हरीश तिवारी ने सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक पंचामृत से किया। रात के ठीक12:00 बजे नगाड़ा, घंटे, बिचघंट और शंख की आवाज़ के बिछ श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाया गया। इसके बाद श्री शिवरीनारायण भगवान की महा आरती की गई। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारों से मंदिर परिसर गुंजा।श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर पर जोर दार आतिशबाजी की गई। नगर के अशोक गुप्ता, सुखराम दास,हेमंत दुबे, सतीश दास, दिलीप तिवारी ,अशोक सरमा, रामकुमार, केसरवानी ,सनी गुप्ता, राजू गुप्ता, गणेश नेताम, सौरभ भट्ट, ,गप्पू यादव,संदीप यादव, रामू केशरवानी और महिला मंडली रात भर भजन कीर्तन कर रहे थे ,और नगर के समस्त नागरिक भी उस्थित थे पूरे दिन मंदिर पहूँचे और श्रद्धालुओ को बूंदी के लड्डू का प्रसाद बांटा और कोरोना काल में मंदिर में सिमित सांख्य में पूजा की गई। पर दर्शन के लिए देर रात तक भक्त बड़ी सांख्य में पहुचते रहे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
