रायपुर। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की है। घटना के बाद युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उसकी हालत नाजूक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना खरोरा थाना क्षेत्र के नया बांधा तालाब की है। आज सुबह 8 बजे के बीच कृष्णा चौक निवासी शिवम ध्रुव अपनी प्रेमिका महेश्वरी उर्फ रानू सूर्यवंशी को मिलने के लिए नया बांधा तालाब नर्सरी के पास बुलाया था। यहां पर दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी शिवम ने धारदार हाथियार से प्रेमिका पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी अपने गले को रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को खुन से लथपथ देखकर इसकी सूचना खरोरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के संबंध में खरोरा पुलिस का कहना है कि, मृतिका और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। युवक ने ही मृतिका युवती को मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनो में विवाद हुआ और फिर गुस्से में युवक ने धारदार हाथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल इस मामले में पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि, हत्या और ख़ुदकुशी करने का कारण क्या था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
