रायपुर। राजधानी की पुलिस ने राह चलती युवती के साथ छेड़खानी करने वाले दो युवकों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है। विडम्बना देखिए छेड़खानी की घटना विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के बंगले के सामने हुआ। बीच सड़क छेड़खानी करने का वीडियो किसी ने सोशल में वायरल कर दिया और कुछ ही मिनटों में वीडियो पुलिस के पास पहुंच गए। फिर क्या था पुलिस सक्रिय हुई और मनचले युवक दबोच लिए गए।

राजधानी रायपुर की सड़कों में राह चलती युवक्ति पर मनचलों द्वारा पीछा कर फब्तियां कसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल होने के बाद एक्शन में आई रायपुर पुलिस ने चंद घण्टो में ही गाड़ी के नम्बर के आधार पर आरोपियो को हिरासत में ले लिया और बिना शिकायत का इंतजार किये खुद प्रार्थी बन एफआईआर दर्ज करवा आरोपियो को अदालत में पेश कर दिया गया हैं। राजधानी रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के सरकारी आवास के सामने सड़क पर से गुजर रही एक युवक्ति पर दो स्कूटी सवार युवक पीछा कर फब्तियां कस रहे थे। हुलिए से युवक्ति छात्रा लग रही थी। युवकों ने युवक्ति के सामने गाड़ी अड़ा कर रोकने की भी कोशिस की और फब्तियां कसी, युवक्ति ने भी चिल्ला कर युवकों की हरकत को मना करने की नाकाम कोशिश की। इस पूरे वाक्ये को सड़क पर पीछे से गुजर रहे एक कार चालक ने वीडियो बना कर वाइरल कर दिया।
राजधानी की सड़कों पर खुलेआम युवक्ति से इस तरह की अभद्रता का वीडियो जैसे ही कप्तान प्रशान्त अग्रवाल के पास पहुँचा तो उन्होंने बिना प्रार्थिया का इंतजार किये तुरंत ही एक्शन लेते हुए वीडियो में स्कूटी के नम्बर के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करते हुए पुलिस को प्रार्थी बना राजधानी के सिविल लाइन थाने में मनचलों के विरुद्ध अपराध दर्ज करवा कर आरोपी मनचले युवकों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कुशालपुर निवासी 19 वर्षीय नितिन शर्मा पिता मदन शर्मा और प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय राजू शर्मा पिता प्रज्ञा शर्मा को गिरफ्तार करने के साथ गाड़ी को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद उनकी हरकतों के लिए उचित खातिरदारी कर आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। रायपुर पुलिस की यह कार्यवाही उन मनचलों के लिए भी नजीर बनेगी जो इस तरह राह चलते हुए युवक्तियों व महिलाओं पर फब्तियां कस उन्हें छेड़ा करते है, पर युवक्तिया लोक लाज के भय से सामने आ कर पुलिस में शिकायत नही दर्ज करा पाती,इस वजह से उनके हौसले बुलंद हो जाते हैं।पर नए कप्तान प्रशान्त अग्रवाल ने इसका तोड़ निकालते हुए अपराधियो को यह संदेश दे दिया है कि शातिर अपराधियो से अब उन्ही के तरीके से निपटा जाएगा व किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नही जाएगा।रायपुर पुलिस ने वीडियो बनाने वाले नागरिक का भी धन्यवाद किया हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
