पत्थलगांव-जशपुर जिले पत्थलगांव की युवा होटल व्यवसाय संतोष यादव किडनी के समस्या से लगातार जूझ रहे हैं जिनके बेहतर इलाज अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां किडनी प्रत्यारोपण के लिए तीन लाख पचास हजार रुपए की फीस की जरूरत बताई गई। जिसके लिए संतोष साहू के परिवार के सामने समस्याओं आन खड़ी हुई उनके बेहतर इलाज के लिए समस्याओं को देखते हुए परिवारिक सदस्यों ने सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल की सहायता से रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय से प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता की मदद के लिए आवेदन दिया गया था। जिस पर सांसद गोमती साय तत्काल ही आवेदन को प्रधानमंत्री कार्यालय प्रेषित कर बेहतर इलाज हेतु तीन लाख पचास हजार रुपए की सहायता के लिए पत्र लिखा गया था।

सांसद गोमती साय के प्रयास से युवा होटल व्यवसायी संतोष यादव को तत्कालिक रूप से एक लाख अस्सी हज़ार रुपए का चेक प्रदान किया गया। संतोष साहू ने सांसद महोदया द्धारा त्वरित प्रयास से मिली आर्थिक सहायता से जीवन में संजीवनी का काम करने की बात कही गई। उन्होंने सांसद महोदया को तहे दिल से बधाई दी है। इस कार्य को करने के लिए पत्थलगांव सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल ने काफी मेहनत व प्रयास किए जिसकी नगर के लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
