जांजगीर। जांजगीर में अपने ही दोस्त की गलाघोटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या करने के पहले सभी ने मिलकर शराब पी, फिर हत्या कर लाश नहर में फेंक दिया। युवक ने मरने से पहले अपनी पत्नी से फोन पर कहा था कि दोस्त उसे मार डालेंगे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 फरार हैं।

मुलमुला थाना क्षेत्र के झलमला गांव निवासी विजय भारद्वाज बुधवार शाम को घर में ही था। इसी दौरान शाम करीब 7.30 बजे उसका दोस्त शेट्टी बुलाने आया और खाने-पीने की बात कहते हुए साथ ले गया। विजय उसके साथ झलमला-पकरिया के बीच सबरिया डेरा जंगल में पहुंचा तो वहां पहले से तीन युवक और मौजूद थे। सभी ने विजय से मारपीट करना शुरू कर दिया। विजय ने खुद को बचाने का प्रयास किया।आरोपियों ने मछली पकड़ने वाले तांत से विजय भारद्वाज का गला घोंटा। तांत गले में फंसा कर उसे खींचते हुए करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे तक ले गए और हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से नहर में फेंक दिया। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद नशे में विजय का गला घोंट दिया। इसके चलते वह ज्यादा संघर्ष नहीं कर सका होगा। विजय ने मरने से पहले अपनी पत्नी को कॉल कर कहा कि उसके दोस्त उसे मार डालेंगे। किसी तरह से आकर बचा लो। इस पर पत्नी ने परिजनों को बताया। परिजन काफी देर तक तलाश करते रहे, लेकिन जब पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तलाश करते हुए नहर के पास पहुंची तो विजय की लाश मिली। पता चला कि शेट्टी बुलाने आया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या का कारण नहीं पता चला है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
