जशपुर। युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बनाये जाने पर युवा मोर्चा में हर्ष की लहर…. काफी समय से युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव के द्वारा पार्टी के निर्देश में अनेक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर कार्य करते रहने पर पार्टी ने बड़ा दायित्व दिया है। अब पहले से ज्यादा सक्रिय होकर पार्टी के और संग़ठन के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी मिली है।

हाल के दिनों में दशहरे के दिन हिट एंड रन केस में गांजा से भरे गाड़ी ने जिस तरह सडको पे लोगो को रौंदते चली गई थी जिसमे एक युवा की मौत हो गई थी नशे के व्यापारियों के ऊपर नकेल कसने एवं आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने सड़क पे आंदोलन करते नजर आए थे युवराज यश प्रताप पूर्व में टाँगर गाँव मे विरोध प्रदर्शन से लेकर अन्य पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव जशपुर राज परिवार के राजा रणविजय सिंह जूदेव सांसद राज्यसभा के बड़े सुपुत्र है। इस बड़े दायित्व के मिलने पर युवराज यश प्रताप ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है। उससे मैं काफी खुश हु अब पहले से ज्यादा जिम्मेदारी मिली है पार्टी से मिले निर्देशो के अनुरूप भाजपा युवामोर्चा के लिए कार्य कर युवाओं को ज्यादा जोड़ते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
