बिलासपुर। नगर निगम के पार्षदों के साथ महापौर और सभापति का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब पार्षदों को हर महीने 15 हजार और महापौर को 20 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। इसी तरह पार्षद निधि 4 लाख रुपए से बढ़कर 10 लाख कर दिया गया है।

नगर निगम में चुनकर आए पार्षदों जनप्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाने के लिए पिछले दिनों 24 अगस्त को सामान्य सभा में प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद एक समिति का गठन किया गया। इस समिति की बैठक बुधवार को विकास भवन के दृष्टि सभा भवन में आयोजित की गई। समिति की अध्यक्षता अपर आयुक्त राकेश जयसवाल, सदस्य सीताराम जायसवाल, बजरंग बंजारे, सीमा धृतेश, विनोद सोनी, उमेश चंद्र कुमार और लेखा अधिकारी अविनाश बापते ने चर्चा करते हुए नामांकित पार्षदों के मानदेय, बैठक भत्ता, पार्षद निधि, महापौर , अध्यक्ष (सभापति) के मानदेय बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। जिसमें समिति ने निर्णय लिया कि वर्तमान में महापौर को 13००० रुपये मासिक मानदेय मिलता है उसे अब बढ़ाकर 2०००० रूपये किया जाए। साथ ही 4००० रूपये सत्कार भत्ता को बढ़ाकर 6००० रूपये किया जाए। इसके साथ ही अध्यक्ष (सभापति) का मानदेय वर्तमान में 11००० रूपये है जिसे बढ़ाकर 17००० हजार रूपये किया जाए। साथ ही सत्कार भत्ता के रूपये में अभी 2००० रूपये दिए जाते है इसे बढ़ाकर 4००० रूपये किया जाए। इसके अलावा निर्वाचित पार्षद को वर्तमान में 75०० रुपए मानदेय दिया जाता है जिसे बढ़ाकर 15००० रूपये प्रतिमाह किया जाए।
00 बैठकों के भत्ते भी बढ़े
समिति ने बैठक के दौरान निर्णय लिया कि नगर निगम में होने वाले एमआईसी बैठक का भत्ता 25० रुपए प्रति बैठक को बढ़ाकर 5०० रूपये प्रति बैठक की जाए। सामान्य सभा का भत्ता 25० रुपए प्रति बैठक को बढ़ाकर 1००० रूपये प्रति बैठक किया जाए। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि वर्तमान में वार्डो के विकास के लिए पार्षदों को 4 लाख रूपये पार्षद निधि मिलती है जिसे बढ़ाकर के 1० लाख रुपए किया जाए। उपरोक्त निर्णय को मेयर इन काउंसिल की आगामी बैठक में विचार एवं निर्णय रखे जाने के लिए समिति ने सहमति बनाई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
