बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए अलग अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताओं एवं कोचिंग कैंप का आयोजन 2016-17 से किया जा रहा है। कोचिंग कैंप के बाद राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु टीम का चयन किया जाता है। कोरोना से संबंधित दिशा निर्देश के तहत सत्र 2021-22 में दिनांक 01 नवंबर 2021 से 17 नवम्बर 2021 तक वरिष्ठ पुरुष वर्ग के कोचिंग कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम 2 दिन सेलेक्शन ट्रायल हुए। दिनांक 14 नवंबर 2021 से वरिष्ठ महिला वर्ग के भी कोचिंग कैम्प चल रहे हैं।

वरिष्ठ पुरुष वर्ग के कोचिंग कैम्प का समापन दिनांक 17 नवंबर 2021 को हुआ। समापन के अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को फुटबॉल किट का वितरण किया गया। कोचिंग कैम्प नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के ग्राउंड पर सम्पन्न हुए। इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत से श्री अभिजीत चटर्जी, महाप्रबन्धक (तकनीकी सेवाएं), श्रीमती के श्रीलता, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ फुटबॉल असोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

चयनित टीम राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने कोलकाता जाएंगी। जहां उनका मुकाबला पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्य की टीम से होगा। उपस्थित अतिथियों द्वारा किट वितरण के साथ साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये उनको राष्ट्रीय स्तर के मैच में अच्छे प्रदर्शन एवं छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित किया गया। संबोधन के दौरान छत्तीसगढ़ फुटबॉल असोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एनटीपीसी सीपत के द्वारा किये जा रहे आयोजनों से छत्तीसगढ़ में फुटबाल को बढ़ावा मिल रहा है एवं राष्ट्रीय रैंकिंग में भी सुधार आ रहा है।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सीपत कोचिंग शिविरों के आयोजन में लगने वाले सभी खर्च जिसमें आवागमन, खान-पान, रहना खाना, चयनित खिलाड़ियों के लिए किट वहन कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
