बिलासपुर। लूट के दो मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेंत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोटा पुलिस ने आरोपियों से लूट की मोबाइल और मोटरसायकल जब्त कर ली है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि पहले मामले प्रार्थी बबलू यादव पिता विजय यादव साकिन पुरानी बस्ती कोटा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 नवंबर को पचरी तालाब कोटा के पास बाजार पारा कोटा निवासी गोविंदा उर्फ गोपी अपनी मोटरसाइकिल से एक अन्य साथी के साथ आया और उनका रास्ता रोककर हाथ में रखे मोबाइल छीनकर भाग गया। मोबाइल टेक्नो कंपनी की है जिसकी कीमत ₹9000 रुपए है। दूसरे मामले में देव नारायण बघेल पिता गया प्रसाद बघेल खुरदुर ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 नवंबर को छेरका बांधा पीपरपारा सप्ताहिक बाजार से अपने मोटरसाइकिल से वापस घर आते समय आरोपी गोपी उर्फ गोविंदा देवांगन एवं उसके एक साथी के द्वारा रास्ता रोककर प्रार्थी की मोटरसाइकिल एसपी साइन CG10 AB 2807 कीमती करीबन ₹50000 को जबरन लूट कर फरार हो गया। दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में तत्काल घेराबंदी करते हुए नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से लूट किए गए मोटरसाइकिल होंडा एसपी शाइन क्रमांक सीजी 10av 2807 को एवं मोबाईल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में एक नाबालिग को किशोर बोर्ड बिलासपुर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश चन्द्रा , उ नि श्याम लाल गढे वाल ,स उ नि हेम सागर पटेल , प्रधान आर.1503 भुनेश्वर मरावी,आर.1309 गोविंदा जायसवाल,1109 मिथलेश, आर.1356 संजय श्याम ,आर 1305 चंदन मानिकपुरी, आर. सोनवानी, आर.1507 अजय सोनी की विशेष भूमिका रही।
//गिरफ्तार आरोपी//
(1) गोपी उर्फ गोविंदा पिता राजेंद्र प्रसाद देवांगन उम्र उम्र 20 साल साकिन बाजार पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर एवं 01 अपचारी बालक
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
