बिलासपुर। शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के संस्कृत विभाग द्वारा कालिदास जयन्ती का भव्य आयोजन किया गया। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं द्वारा अनाज, सब्जी एवं मसालों के संस्कृत में नाम विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एस.एल. निराला द्वारा इस अवसर पर संस्कृत विषय की महत्ता का प्रतिपादन करते हुए महाकवि कालिदास जी के जीवन दर्शन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
हिंदी विभाग से डॉ. तारिणीश गौतम द्वारा ओजपूर्ण उद्बोधन दिया गया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा पाण्डेय ने विभाग में संस्कृत विषय के प्रति चेतना एवं अकादमिक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी, विशेष अवसरों पर कार्यक्रम आयोजन हेतु छात्राओं के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन अतिथि प्राध्यापक श्री दीपक शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्कृत परिषद के सदस्यों के द्वारा शपथग्रहण किया गया।
पदाधिकारियों में…
अध्यक्ष- सुप्रिया श्रीवास,
उपाध्यक्ष- प्रिया कश्यप
सचिव- सुमन लासरे एवं इन्दु मेहर
सहसचिव- अर्चना कौशिक एवं कल्याणी चयनित हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
