बिलासपुर। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर अपने ही रिश्तेदार से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिश्तेदार से पैसा लेकर न ही नौकरी लगा रहा था और न ही पैसा लौटा रहा था।

पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा के प्रथम जनदर्शन में डी.एन. रवि पिता रामनरेश रवि निवासी गणपति होम्स, विवेकानंद नगर, मोपका, सरकंडा ने अपने रिश्तेदार को रेलवे में नौकरी लगाने के लिए 1 लाख 10 हज़ार रूपये आरोपी ऋषिकुमार को दिया था। आरोपी द्वारा ना ही नौकरी लगाया गया और ना ही रकम वापस किया। तत्काल उप पुलिस महानिरीक्षक ने थाना प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी को निर्देशित कर थाना सरकंडा में प्रार्थी को भेजकर विधिवत fIR कराने कहा था। प्रार्थी के आवेदन पर जनदर्शन में रिपोर्ट के कुछ ही घंटो में सरकंडा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 420 भादवि के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज़ कर लिया। प्रकरण में डाक्यूमेंट्स विधिवत कलेक्ट किये गए। फ़र्जी नियुक्ति पत्र क़ी भी जानकारी दिया, प्रार्थी ने बताया कि आरोपी भी रेलवे का स्टाफ है तथा अभी उसकी पोस्टिंग पटना बिहार में है। साक्षीयो के बयान लिए गए। इसके बाद तत्काल Ssp के निर्देश से adsp सिटी उमेश कश्यप, csp सरकंडा स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा को तत्काल एक पुलिस टीम बिहार भेजनें का आदेश दिया। सरकंडा पुलिस से asi हेमंत आदित्य, आर.सत्य कुमार पाटले, आर. भागवत चंद्राकर क़ी टीम रातो रात बिहार पटना भेजी गई। जहा पुलिस टीम ने बेहतर समन्वय से कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आरोपी ऋषिकेश कुमार को ना केवल हिरासत में लिया बल्कि वजह सबूत में घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जप्त किया। जिसमे प्रार्थी व अनावेदक के मध्य चैटिंग मौजूद थे। जिसमे नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेना आरोपी ने स्वीकार किया है।
आरोपी का नाम ऋषिकेश कुमार पिता सिद्धेश्वर प्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कुरकुरी थाना फुलवारी शरीफ जिला पटना ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
