बिलासपुर। स्वच्छता में बिलासपुर नगर निगम ने इतिहास रचते हुए एक साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते है। अपना परचम लहराते हुए सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में पूरे देश में बिलासपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जिसमें पुरस्कार के रूप में बिलासपुर नगर निगम को ढाई करोड़ मिले है, यह अवार्ड पाने वाला बिलासपुर पूरे छत्तीसगढ़ का इकलौता शहर है। इसके अलावा गार्बेज फ्री सिटी में बिलासपुर को 3 स्टार रैंकिग मिला है। अवार्ड लेकर शहर पहंुचने पर महापौर रामशरण यादव का नेहरू चौक पर आतिशी स्वागत हुआ। साथ ही उनके बंगले में पहंुचर सभी पार्षदों ने स्वागत किया नेहरू चौक में स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, राकेश शर्मा, पार्षद अजय यादव, राजेश शुक्ला, स्वर्णा शुक्ला, पुष्पेद्र साहू, परदेशी राज, सीताराम जायसवाल, अब्दुल, सांई भास्कर, सीमा घृतेश, रामप्रसाद साहू, अभय नारायण राय, लक्की यादव, गण्ोश रजक, बाटू सिंह, महेश दुबे, आशुतोष शर्मा, बद्री यादव, हीरा यादव, दिलीप पाटिल, सहित अन्य मौजूद रहें।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
