बिलासपुर। शासन प्रशासन के निर्देश पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के महमंद में लाखों रूपयों की लागत से पंचायत में सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया। निर्माण कार्य का शुभारम्भ ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय व जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के हाथों विधि विधान से किया गया।गौरहा ने पूजा पाठ कर नारियल फोड़ा और साथ ही आश्वासन भी दिया कि सरकार हल पल गांव गरीब और जनता के साथ है। विकास ही हमारा मूलमंत्र है।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने मस्तूरी ब्लाक के महमंद में 3 लाख 66 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय विशेष रूप से मौजूद थे। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पहले अंकित गौरहा समेत सभी लोगों ने विधि विधान से पूजा पाठ किया। नारियल फोड़ा गया और गौरहा ने सांकेतिक फावड़ा भी चलाया।

जिला पंचायत सभापति ने कहा कि कांग्रेस सरकार का मूल मंत्र विकास है। विकास के पहिए को किसी भी सूरत में रूकने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार का यही मूल मंत्र है। महमंद में तीन लाख 66 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण के बाद ना केवल आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। बल्कि विकास को गति भी मिलेगा। जब तक गांव गरीब और किसान का विकास नहीं होगा। तब तक सारी उपबल्धियां होकर भी नहीं के बराबर है। गौरहा ने बताया कि शासन प्रशासन जनता जनार्दन के साथ है। हमेशा प्रयास रहा कि आम जनता को उनका अधिकार दिया जाए। कोविड काल मे भी विकास के अभियान को रूकने नहीं दिया गया। जब भी आम जनता अपनी वाजिब जरूरतों को सामने लाएगी। उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ,जनपद सदस्य नारद रजक, महमंद सरपंच अनिल निषाद , जित्तू सिंह , दीपक नायक, सचिन धीवर समेत स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा आम जनता मौजूद रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
