
रायपुर। मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ दौड़ा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने टी शर्ट पहनकर दौड़ लगाई और अपनी फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ इस मैराथन में शामिल हुआ। प्रदेश के सभी हिस्सों में हर वर्ग और उम्र के लोगों ने इसमें बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।
वर्चुअल मैराथन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे साथ मेरे छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा है आप भी दौड़े।
प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिला भेड़िया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वर्चुअल मैराथन में भाग लिए।
राजधानी रायपुर में मुख्यसचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री डी एम अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल हुए।
राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार इस वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वर्चुअल मैराथन -”बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के थीम पर ‘रन विथ छत्तीसगढ़’ में हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। 70 हजार से अधिक लोगों ने मैराथन के लिए पंजीयन कराया है। छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों से लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बड़े ही उत्साह से दौड़े।
इस वर्चुअल मैराथन की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि प्रदेशवासियों इसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सहभागी बने। कहीं भी भीड़ किये बिना लोग अपने घरो, उद्यान, मैदान, सड़क सहित अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडें रहे हैं और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो हैशटैग#runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
