बिलासपुर। ️65 वर्षीय वृद्ध ने पैसा नहीं देने पर अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया है।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21 नवंबर को प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की 22 नवंबर की रात्रि 8बजे से 23 नवंबर के सुबह 5:30 बजे के बीच सास उमाबाई यादव की ससुर जोगीराम यादव ने हत्या कर दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पैसे नही देने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की जांच चल रही थी कि 25 नवंबर को मुखबिर से संदेही के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ। मुखबिर की सूचना पर जोगीराम यादव उर्फ सोनू पिता सुकालू यादव उम्र 65 साल साकिन बड़े बरर चौकी बेलगहना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने अपनी पत्नी उमा बाई के द्वारा पैसे नही देने और घर के पैसे को चुरा कर मायके वालों को देने की संका पर गुस्से से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया। आरोपी जोगी राम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में चौकी प्रभारी अजय वारे, थाना प्रभारी सकरी प्रसाद सिन्हा, प्रआर 764,394,155 आर 1425,832, की सराहनीय भूमिका रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
